Komal
  • 1
Rookie

एनडीए परीक्षा कितनी कठिन है?

  • 1

नमस्कार,

मैं 12वीं कक्षा में हूँ और एनडीए की तैयारी करना चाहती हूँ।

 

मेरे मन में ये सवाल हैं:

1. क्या एनडीए परीक्षा वाकई बहुत कठिन है?

 

कृपया अनुभवी लोग मार्गदर्शन करें।

You must login to add an answer.

1 Answer

  1. हां, कठिन है। पर इसका मतलब यह नहीं है कि एनडीए परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुआ जा सकता, क्योंकि हर साल हजारों छात्र-छात्राएं एनडीए की परीक्षा पास करके ऑफिसर बन रहे हैं। हर नया कोर्स या नई परीक्षा शुरू में कठिन ही लगती है।

    जब तुम नौवीं कक्षा से दसवीं कक्षा में गए होंगे, तो दसवीं कक्षा कठिन लगी होगी, जबकि दसवीं का आधा कोर्स नौवीं का ही होता है। लेकिन सबकी यही धारणा होती है कि दसवीं बोर्ड है, इसलिए कठिन है। तुमने दसवीं में कड़ी मेहनत करके उसे उत्तीर्ण किया था न।

    इसी तरह एनडीए की परीक्षा में भी कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने से उसे पास किया जा सकता है। यह परीक्षा उनके लिए कठिन है जो मेहनत से डरते हैं।